गोवा में 186 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है
नई दिल्ली :- गोवा में 186 पंचायत निकायों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।
राज्य में एक हजार 464 वार्डों के लिए पांच हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में 64 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें 41 उत्तर गोवा से और 23 दक्षिण गोवा से हैं।
उत्तर गोवा जिले में 97 पंचायतें तथा दक्षिण गोवा जिले में 89 पंचायतें हैं।
प्रशासन ने समूचे राज्य में धारा 144 लागू की है। आज शराब की बिक्री भी प्रतिबंधित है।वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी।
