रेलवे ने विभिन्न समूह-ग पदों के लिए एक लाख 68 हजार से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती की
नई दिल्ली :- पिछले पांच वर्षों के दौरान रेलवे ने विभिन्न समूह-ग पदों के लिए एक लाख 68 हजार से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती की गई है। यह जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक लाख 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की भर्ती की गई जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कुल पांच हजार पांच सौ 58 अभ्यर्थियों को भर्ती किया गया।
