विश्व स्वास्थ्य संगठन 21 जुलाई को मंकीपॉक्स पर विशेषज्ञ समिति की बैठक फिर से आयोजित करेगा
नई दिल्ली :- विश्व स्वास्थ्य संगठन 21 जुलाई को मंकीपॉक्स पर विशेषज्ञ समिति की बैठक फिर से आयोजित करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि बैठक में यह तय किया जाएगा कि मंकीपॉक्स वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल है या नहीं।
मंकीपॉक्स पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन समिति की यह दूसरी बैठक होगी। पिछले महीने 23 जून को विशेषज्ञों की समिति की बैठक आयोजित की गई थी।
संगठन ने मंगलवार को बताया कि 63 देशों में 9 हजार 200 लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित हैं।
