प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर निकोलस स्टर्न से मुलाकात की
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर निकोलस स्टर्न से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत की।
एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के प्रति प्रोफेसर स्टर्न का जुनून और नीतिगत मुद्दों की उनकी गहन समझ सराहनीय है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टर्न भारत को लेकर काफी आशान्वित हैं और एक सौ 30 करोड़ भारतीयों के कौशल पर भरोसा करते हैं।
