मणिपुर में राज्य सरकार में मंत्री लेटपाओ हाओकिप भाजपा में शामिल हुए
मणिपुर में नेशनल पीपल्स पार्टी नेता और राज्य सरकार में मंत्री लेटपाओ हाओकिप आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आज नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा नेता संबित पात्रा और अनिल बलूनी की उपस्थिति में वे भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर हाओकिप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मणिपुर का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर विश्वास करके ही वे पार्टी में शामिल हुए है।
