मोन्टेनेग्रो में अंतरराष्ट्रीय अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत की आंचल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता है
नई दिल्ली :- मोन्टेनेग्रो में अंतरराष्ट्रीय अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत की आंचल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही आंचल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्कीइंग खिलाडी बन गयी हैं।
इससे पहले उन्होंने 2018 में तुर्की में हुई एफआईएस अल्पाइन कप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
