केन्द्र ने लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए विस्फोट पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली :- केन्‍द्र ने लुधियाना जिला न्‍यायालय परिसर में हुए विस्‍फोट पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्‍य से घटना के बारे में रिपोर्ट भेजने का कहा है। न्‍यायालय परिसर में आज तीसरे पहर विस्‍फोट हुआ, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्‍य घायल हो गए। दूसरी मंजिल का एक हिस्‍सा ध्‍वस्‍त हो गया।