NATIONAL

अमरीका ने चीन में मानवधिकारों के चिंताजनक रिकॉर्ड को देखते हुए पेईचिंग में 2022 शीतकालीन ओलिंपिक्‍स के कूटनीतिक बहिष्‍कार की घोषणा की

अमरीका ने चीन में पेइचिंग में होने वाले 2022 शीतकालीन ओलिंपिक्स के कूटनीतिक बहिष्कार की घोषणा की है।

अमरीकी राष्ट्रपति भवन-ह्वाइट हाउस ने बताया कि चीन में मानवाधिकारों के चिंताजनक रिकॉर्ड को देखते हुए इन खेलों में कोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा जाएगा, हालांकि अमरीकी एथलीट खेलों में भाग ले सकते हैं और उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

ह्वाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि शिंजयांग में चीन सरकार की ओर से मानवाधिकारों के हनन और लोगों पर अत्याचार के मद्देनजर अमरीका के लिये कूटनीतिक तौर पर यह आयोजन सामान्य गतिविधि की तरह ही होगा।

साकी ने बताया कि अमरीका की टीम को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन इन खेलों के प्रचार-प्रसार में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के कूटनीतिक बहिष्कार का अर्थ यह नहीं है कि अमरीका मानवाधिकारो के हनन पर अपनी आवाज उठाना बंद कर देगा।