पी.वी. सिंधु वर्ल्ड टूर बैडमिंटन फ़ाइनल्स में महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंची
नई दिल्ली :- बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर बैडमिंटन फाइनल्स टूर्नामेंट में दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पी. वी. सिन्धु फाइनल में पहुंच गई है।
फाइनल में सिन्धु का मुकाबला दक्षिण कोरिया की आन से-यौंग से होगा। कल खेले गए सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21 – 15, 15-21, 21-19 से पराजित किया।
वहीं पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ओलिंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए हैं।
