राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।
गहलोत मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल आज शाम 4 बजे होगा।
राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इनमें 12 नए चेहरे हैं, जबकि मौजूदा मंत्रिपरिषद के तीन राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा।