कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में इस वर्ष सितंबर माह के दौरान 15 लाख से अधिक अंशदाता शामिल हुए
नई दिल्ली :- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में इस वर्ष सितंबर माह के दौरान लगभग 15 लाख 41 हजार अंशदाता शामिल हुए। इनमें से, लगभग 8 लाख 95 हजार नए सदस्य पहली बार पंजीकृत हुए और लगभग 6 लाख 46 हजार अंशदाता नौकरी बदलने के बाद फिर संगठन से जुड़े।
सितम्बर माह के दौरान पंजीकृत सदस्यों में 22 से 25 आयु वर्ग की संख्या सर्वाधिक है। इस आयुवर्ग के 4 लाख 12 हजार सदस्य सितम्बर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में नामांकित हुए।