केंद्र ने राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में 17,000 करोड़ रुपए जारी किए

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने आज राज्यों के लिए 17,000 करोड़ रुपए की जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी की है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वर्ष 2021-22 के दौरान उक्त राशि सहित अब तक मुआवजे की कुल राशि 60,000 करोड़ रुपए जारी है।

जीएसटी परिषद के निर्णय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान जीएसटी क्षतिपूर्ति को जारी करने में कमी के बदले 1.59 लाख करोड़ रुपए का बैक टू बैक ऋण पहले ही जारी किया जा चुका है।

नीचे दी गई तालिका राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 3 नवंबर, 2021 को जारी राज्यवार जीएसटी क्षतिपूर्ति दर्शाती हैः

3 नवंबर, 2021 को जारी जीएसटी क्षतिपूर्ति का विवरण

क्र.सं. राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का नाम जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी की गई (करोड़ रुपए)
1 आंध्र प्रदेश 542.9916
2 अरुणाचल प्रदेश 0.0000
3 असम 159.5647
4 बिहार 342.3264
5 छत्तीसगढ़ 274.0722
6 दिल्ली 1155.0933
7 गोवा 163.3757
8 गुजरात 1428.4106
9 हरियाणा 518.1179
10 हिमाचल प्रदेश 177.6906
11 जम्मू-कश्मीर 168.4108
12 झारखंड 264.4602
13 कर्नाटक 1602.6152
14 केरल 673.8487
15 मध्य प्रदेश 542.1483
16 महाराष्ट्र 3053.5959
17 मणिपुर 0.0000
18 मेघालय 27.7820
19 मिजोरम 0.0000
20 नगालैंड 0.0000
21 ओडिशा 286.0111
22 पुद्दुचेरी 61.0883
23 पंजाब 834.8292
24 राजस्थान 653.4479
25 सिक्किम 0.3053
26 तमिलनाडु 1314.4277
27 तेलंगाना 279.1866
28 त्रिपुरा 16.9261
29 उत्तर प्रदेश 1417.1820
30 उत्तराखंड 270.2722
31 पश्चिम बंगाल 771.8195
  कुल 17000.00