भारत की पहली इकोनामी एसी-थ्री-टियर रेल -गति शक्ति एक्‍सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रही है

नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे, भारत की पहली इकोनामी एसी-थ्री-टियर रेल -गति शक्ति एक्‍सप्रेस का संचालन आज से शुरू कर रहा है। इस कोच का किराया सामान्‍य कोच एसी थ्री टियर कोच के मुकाबले 8 प्रतिशत कम है।

यह ट्रेन दिल्‍ली और पटना के बीच चलेगी। दोनों ही दिशाओं पर यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्‍शन, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन और दानापुर पर रुकेगी।