उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म मरक्कर अरबिकाडालिन्ते सिंघम को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाय़ेगा।
संजय पूरन सिंह चौहान को हिन्दी फिल्म बहत्तर हुरें के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरकार किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मनोज वाजपेयी को हिन्दी फिल्म भोंसले और तमिल अभिनेता धनुष को फिल्म असुरन के लिए दिया जाएगा। कंगना रनौत को मणिकर्णिका-क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।
तमिल फिल्म सुपर डीलेक्स विजया सेतु को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पल्लवी जोशी को हिन्दी फिल्म ताशकंद फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।