बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त ने एंबुलेंस और स्वास्थ्य उपकरण निजी ट्रस्ट को सौंपे
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कल ढाका में एक एम्बुलेंस और कुछ स्वास्थ्य उपकरण निजी ट्रस्ट को सौंपे।
भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मार्च 2021 में बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 109 लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की आपूर्ति के आश्वासन के तहत यह एम्बुलेंस सौंपी गई।
