NATIONAL

उपराष्ट्रपति ने असम में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार प्रदान किए

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज गुवाहाटी में एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय अखण्डता और राष्ट्रीय योगदान के लिए असम सरकार के द्विवार्षिक लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक न्यास, जर्मनी में रह रहे असम भाषा के साहित्यकार डॉक्टर निरोद कुमार बरुआ और श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में शिलांग गायक मण्डली को प्रदान किया गया है।

प्रत्येक को पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया गया।