नागरिक विमानन मंत्री ने आगरा-लखनऊ मार्ग पर पहली सीधी उड़ान रवाना की

नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया ने आज वर्चुअल माध्यम से आगरा-लखनऊ मार्ग पर पहली सीधी उड़ान को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ये दोनों शहर पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने आने वाले दिनों में कानपुर और लखनऊ से और भी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।