कोलम्बिया की उपराष्‍ट्रपति ने उपराष्‍ट्रपति नायडू को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया

कोलम्बिया गणतंत्र की उपराष्‍ट्रपति और विदेश मंत्री मार्टा लुसिया रमिरेज ने आज नई दिल्‍ली में भारत के उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्‍हें कोलम्बिया आने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर नायडू ने कहा कि दोनों देशों ने व्‍यापार में वैश्विक उथल-पुथल के बावजुद आगे बढ़ना जारी रखा है। उन्‍होंने सूचना प्रौद्योगिकी और औषधि निर्माण, ऑटोमोबाइल और संबंधित कल-पुर्जों तथा रसायन और वस्‍त्र उद्योग जैसे क्षेत्रों में व्‍यापार बढ़ाने के प्रयास जारी रखने का आह्रवान किया।

नायडू ने उनसे जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने की दिशा में वैश्विक प्रयासों में भारत द्वारा शुरू किए गये अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया।