रेलवे, खिलाडि़यों के सुनिश्चित कैरियर उन्‍नयन के लिए काम कर रहा है

नई दिल्ली :- रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा है कि रेलवे खिलाडि़यों के सुनिश्चित कैरियर उन्‍नयन के लिए काम कर रहा है। उन्‍होंने वरिष्‍ठ अधिकारियों को 30 अक्‍टूबर तक रेलवे के खिलाडि़यों के कैरियर उन्‍नयन का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया।

वैष्‍णव ने कल एक समारोह में तोक्‍यो ओलिम्पिक में भाग लेने वाले रेलवे के 25 खिलाडि़यों और छह प्रशिक्षकों को सम्‍मानित किया।

रेल मंत्री ने रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के नियमित नकद पुरस्‍कारों के अलावा रेलवे के एथलीटों और प्रशिक्षकों को विशेष नकद पुरस्‍कार देने की घोषणा की थी।

तोक्‍यो ओलिम्पिक में भारतीय दल के 126 सदस्‍यों में से 25 खिलाड़ी, छह प्रशिक्षक और एक फिजियो रेलवे के थे।