उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में अपना नाम दाखिल कराने का आग्रह किया है

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने ऐतिहासिक आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकरण कराकर लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।

आयुष्‍मान भारत डिजीटल मिशन को क्रांतिकारी कदम बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे लोगों को एक विशिष्‍ठ पहचान-पत्र मिलेगा और यह कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त करने का रिकॉर्ड भी रखेगा।

उपराष्‍ट्रपति आज नई दिल्‍ली में ऊषा लक्ष्‍मी ब्रेस्‍ट कैंसर फाउंडेशन द्वारा पहली राष्‍ट्रीय समर्पित स्‍तन कैंसर और सामान्‍य कैंसर रोग हेल्‍प लाइन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि कैंसर रोगी के शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करता है।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि स्‍तन कैंसर पूरी दुनिया में सामान्‍य रूप से पाया जाता है। यदि लोग इसके बारे में सचेत रहेंगे तो उन्‍हें शीघ्र इलाज मिलेगा और जीने का अवसर बढेगा।

उन्‍होंने कैंसर के इलाज को महंगा बताते हुए इसे कम करने की आवश्‍यकता बताई।