काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को आगंतुकों के लिए कल फिर से खोल दिया जाएगा

असम में विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को कल आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। पार्क प्राधिकरण ने कहा कि  इस अवसर पर मिहिमुख में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसका उदघाटन राज्‍य के वन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य करेंगे।

शुरू में पार्क प्राधिकरण कोहोरा और बागोरी रेंज में जीप सफारी शुरू करेगा। इस दौरान कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।