कर्नाटक में स्कूली पाठ्यक्रम में इसरो वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को शामिल करने के लिए इसरो से परामर्श किया जाएगा
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने बेंगलुरु में आज पत्रकारों को बताया कि स्कूली पाठ्यक्रम में इसरो अध्यक्ष डॉ. के. सिवन और अन्य वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को शामिल करने के लिए इसरो से परामर्श किया जाएगा।
नागेश ने इसरो अध्यक्ष के साथ बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के तरीकों, विज्ञान और गणित को पढ़ाने के सरल तरीकों और दुनिया भर के वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नया पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सरकार द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
डॉ. सिवन ने शिक्षा मंत्री को बताया कि इसरो और उसकी उपलब्धियों पर एक स्पेस ऑन व्हील्स मोबाइल प्रदर्शनी बेंगलुरु और उसके आसपास के स्कूलों का दौरा कर रही है।
