जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा का अगला प्रधानमंत्री बनना तय
जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव जीत लिया है और उनका अगला प्रधानमंत्री बनना तय है।
किशिदा ने पार्टी के निवर्तमान नेता प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा की जगह ली है, जो पिछले सितंबर में पदभार ग्रहण करने के केवल एक वर्ष के अंदर अपना पद छोड़ रहे हैं।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नए नेता के रूप में किशिदा का संसद में सोमवार को अगला प्रधान मंत्री चुना जाना निश्चित है।
किशिदा ने नेता पद के चुनाव के पहले दौर में दो महिला उम्मीदवारों सानाई ताकाइची और सेइको नोडा को हराने के बाद अंतिम दौर में टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया।
