जापान में पहली अक्‍तूबर से कोविड क्‍वारंटीन अवधि 14 दिन से कम करके 10 दिन कर दी जाएगी

जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव कात्‍सूनोबू कातो ने कहा है कि जापान में पहली अक्‍तूबर से कोविड क्‍वारंटीन अवधि 14 दिन से कम करके 10 दिन कर दी जाएगी।

इस समय जापान के नागरिकों और स्‍थाई निवासियों को क्‍वारंटीन में 14 दिन रहना होता है। इसमें बेल्जियम, क्‍यूबा, तुर्की, रूस और उज्‍बेकिस्‍तान सहित अधिक संक्रमण की अधिक आशंका वाले 40 से अधिक देशों से आने वाले लोगों के लिये तीन दिन सरकारी केन्‍द्रों में रहना शामिल है।

कातो ने कहा कि प्रतिबंधों में ढील देने का कारण, टीकाकरण अभियान में संतोषजनक प्रगति है।