NATIONAL

महाराष्‍ट्र के सभी जिलों में आज और कल मूसलाधार बारिश का रेडअलर्ट, आंध्रप्रदेश और दक्षिण ओडिसा तट से टकराने के बाद चक्रवात गुलाब कमजोर हुआ

चक्रवात गुलाब ओडिसा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद आगे बढ गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में आज और कल मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

तूफान के असर से विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में आज और कल बहुत तेज आंधी और बारिश की आशंका है।

पालघर, ठाणे और रायगढ में कल अत्यधिक तेज बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ रत्नागिरि, नासिक, पुणे, अहमदनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।