भारत जल्द ही 100 सौ करोड़ कोविड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर लेगा
नई दिल्ली :- भारत जल्दी ही एक सौ करोड़ कोविड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर लेगा। माइ गॉव इंडिया ने एक ट्वीट में कहा है कि एक सौ करोड़ टीका लगाने की उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए आम जनता से प्रतीक चिह्र का डिजाइन आमंत्रित किया जाता है। ट्वीट में कहा गया है कि इस प्रतीक चिह्र में भारत की एक सौ करोड़ टीका लगाने की उपलब्धि की झलक दिखनी चाहिए। इसके लिए प्रविष्टि दस अक्टूबर तक भेजी जा सकती है। विजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
