प्रधानमंत्री मोदी आज व्‍हाइट हाउस में अमरीका के राष्‍ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज व्‍हाइट हाउस में अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे।

पिछले वर्ष जनवरी में राष्‍ट्रपति बनने के पश्‍चात मोदी और बाइडन के बीच यह पहली व्‍यक्तिगत बैठक होगी। बाइडन क्‍वाड नेताओं के पहले शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेंगे।

इसमें प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरीसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में अपने संबोधन के साथ अमरीका यात्रा का समापन करेंगे।