सार्क के विदेश मंत्रियों की शनिवार को न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन- सार्क के विदेश मंत्रियों की शनिवार को न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द हो गई है। यह बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग व्यक्तिगत रूप से होनी थी।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि यह बैठक सभी सदस्य देशों में सहमति न बनने के कारण रद्द कर दी गई है। नेपाल इस बैठक का मेजबान था।
सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का अंतर-सरकारी क्षेत्रीय संगठनहै। इसके बांग्लादेश, भुटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका सदस्य हैं।
