अखाड़ा परिषद के प्रमुख नरेन्द्र गिरि की मौत के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा–योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिल भारतीय अखाडा परिषद के प्रमुख नरेन्द्र गिरि की मौत के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने महंत नरेन्द्र गिरि को आज उनके निवास बघमबरी मठ में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरि की मौत से जुडे कई सबूत इकट्ठे कर लिये गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दल इसकी जांच कर रहा है।
इस बीच, भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत उनके अनुयायी आनंद गिरि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने से जुडी है। महंत नरेन्द्र गिरि के सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम लिखा है।
