उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय लाखे जी को छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई।

लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र के सम्पादक के रूप में उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी।

राष्ट्रीय चेतना के विकास में इस पत्रिका ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगरी प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।