प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस, देशभर में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस है। देशभर में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। कोविंद ने एक ट्वीट संदेश में उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि मोदी अहर्निश सेवामहे की भावना के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में, नायडू ने कहा कि मोदी की असाधारण दृष्टि, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा से देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उपराष्ट्रपति ने मोदी के लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। शाह ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को न केवल समय से पहले सोचने और उसे पूरा करने का रास्ता ही नहीं दिखाया बल्कि उसे साकार भी किया।
शाह ने कहा कि मोदी के रूप में देश को एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है जिसने समाज के करोड़ों लोगों को न केवल सम्मानपूर्ण जीवन दिया है बल्कि उनको विकास मुख्य धारा में शामिल भी किया है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट संदेश में ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शासन में काम करने और नीति निर्माण में पारदर्शिता के साथ समय पर लक्ष्य हासिल करने का दृष्टिकोण विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक आश्वस्त और आकांक्षी भारत का उदय हुआ है।
राज्य में अब तक चार करोड़ 63 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पांडे ने कहा कि राज्य ने इस महीने के अंत तक कुल 5 करोड़ 50 लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में 71 स्थानों पर योग और रक्तदान शिविर लगाये गये हैं, यज्ञ और हवन किये जा रहे हैं तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई इस दिन को सेवा-समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। राज्य सरकार आज व्यापक टीकाकरण अभियान आयोजित कर रही है।
बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के 30 लाख लोगों को टीका लगाने के लिए मेगा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इसके लिए पूरे राज्य में 14 हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
