रायपुर :-राजभवन के दरबार हॉल में आज राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजनों के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 123 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने टीका का प्रमाण-पत्र वितरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, रूपल पुरोहित, सुनीति मंगरूलकर, शिशिर साहू, पारिशा सिंह, नियंत्रक हरबंश मिरी तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।