प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। नौ खेल विधाओं के 54 पैरा एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तोक्‍यो जाएंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। बातचीत के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। मोदी ने आज नई दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक दल के सदस्‍यों से मुलाकात की।