NATIONAL

अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया की कोई भी उडान काबुल नहीं जा पायेगी

अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया की कोई भी उडान काबुल नहीं जा पायेगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया है कि दिल्‍ली से काबुल के लिए पूर्व निर्धारित उडान रद्द कर दी गई है।

अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयर इंडिया की शिकागो-दिल्‍ली की उडान एआई-126 को खाडी हवाई क्षेत्र से ले जाना पड़ा।

इससे पहले काबुल के अधिकारियों ने अफगानिस्‍तान में हवाई क्षेत्र की स्थिति अनियंत्रित होने की घोषणा की थी और पारगमन उडानों को इस उडान मार्ग से बचने की सलाह दी थी।