राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केंद्र में तोक्‍यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केंद्र में तोक्‍यो ओलम्पिक 2020 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। राष्ट्रपति कोविंद ने तोक्‍यो ओलम्पिक में खिलाडि़यों के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

उन्‍होंने कहा कि देश के ओलम्पिक के इतिहास में इस दल ने सबसे ज्‍यादा पदक जीते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने यह भी कहा कि पूरे राष्‍ट्र को उनकी इन उपलब्धियों पर गर्व है।