युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दूसरे फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारम्भ किया
नई दिल्ली :- केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नयी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से दूसरे फिट इंडिया फ्रीडम रन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि – फिटनेस की डोज– आधा घंटा रोज अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया जाएगा।
इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ, और फिट इंडिया के मुख्य प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखकर ही देश को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर युवा कार्य और खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।
दिल्ली के साथ ही देश भर में नौ अन्य प्रतिष्ठित स्थानों पर फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ये स्थान हैं- इलाहाबाद में चंद्रशेखर आजाद पार्क, पोर्ट ब्लेयर में सेलुलर जेल, हिमाचल प्रदेश में काजा पोस्ट, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, असम के तेजपुर में चित्रलेखा उद्यान, अटारी सीमा और चेन्नई। इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, एसएसबी, बीएसएफ, रेलवे और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किया जा रहा है।
