प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे गुजरात में निवेशक सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से गुजरात में निवेशक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत स्क्रैपिंग संबंधी बुनियादी सुविधाओं में निवेश आमंत्रित करने के लिए किया जा रहा है। एकीकृत स्क्रैपिंग केन्द्र के विकास पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा।
गुजरात के अलंग में समुद्री जहाज तोड़ने की सुविधाओं की तर्ज पर वाहनों को नष्ट करने की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। गुजरात के गांधीनगर में आज आयोजित निवेशको के शिखर सम्मलेन का आयोजन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
इस सम्मेलन में संभावित निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन का विषय वाहन स्क्रैपिंग नीति पर केंद्रित होगा. इसका उद्देश्य अन-उपयुक्त और प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
वाहन स्क्रेपिंग नीति का उद्देश्य देश भर में स्वचालित परीक्षण स्टेशनों और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं के रूप में स्क्रैपिंग के लिए आधारभूत संरचना खडी करने का है।
