इसरो ने आज भू-पर्यवेक्षी उपग्रह जीआईसैट-1 प्रक्षेपित किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज भू-पर्यवेक्षी उपग्रह जीआईसैट-1 प्रक्षेपित किया।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से सुबह पांच बचकर 43 मिनट पर जीएसएलवी- एफ10 रॉकेट से उपग्रह प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण का पहला और दूसरा चरण सामान्‍य रहा।

लेकिन क्रायो‍जनिक चरण का प्रक्षेपण तकनीकी व्‍यवधान के कारण नहीं हो सका। इसरो अध्‍यक्ष के. सिवन ने बताया कि मिशन लक्ष्‍य के अनुरूप संपन्‍न नहीं हुआ।

केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने इसरो प्रमुख से विस्‍तार से बातचीत की। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि प्रक्षेपण में पहले और दूसरे चरण के बाद बाधा आई। उन्‍होंने कहा कि कुछ समय बाद यह मिशन फिर निर्धारित किया जा सकता है।