सरकार ने गुजरात के अंकलेश्‍वर में भारत बायोटेक की को-वैक्‍सीन के उत्‍पादन को मंजूरी दे दी

नई दिल्ली :- स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि सरकार ने गुजरात के अंकलेश्‍वर में भारत बायोटेक की को-वैक्‍सीन के उत्‍पादन को मंजूरी दे दी है।

एक ट्वीट में मांडविया ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सभी को निशुल्‍क टीके उपलब्‍ध कराने के विजन को बढावा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे टीके की उपलब्‍धता बढेगी और विश्‍व के सबसे बडे टीकाकरण अभियान में मदद मिलेगी।