SPORTS

ओलिंपिक में गोल्फर अदिति अशोक कांस्य पदक से चूकी और नीरज चोपड़ा आज होने वाले पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा के फाइनल में

तोक्यो ओलिंपिक में आज गोल्फ में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में अदिति अशोक पदक से चूक गई हैं। आज खेले गए चौथे और अंतिम दौर में अदिति चौथे स्‍थान पर रही, जबकि दीक्षा डागर का स्‍थान संयुक्‍त रूप से 50वां रहा।

आज ही भारतीय खिलाडी एथलेटिक्स औऱ कुश्ती में भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। भाला फेंक के फाइनल में नीरज चोपड़ा पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम चार बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। क्‍वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में नीरज ने 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तक भाला फेंका था, जबकि अंतिम दौर के लिए क्‍वालीफाई करने के लिए 83 दशमलव पांच शून्‍य तक ही भाला फेंकना था।