STATE

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की हायर सेकण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2021 को घोषित किया जाएगा

रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेगा।