मछुआ कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण आज करेंगे पदभार ग्रहण
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की वर्चुअल मौजूदगी में आज सुबह 10.30 बजे छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण पदभार ग्रहण करेंगे।
पदभार ग्रहण का यह कार्यक्रम मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद एवं संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद विधायक (गुण्डरदेही) की मौजूदगी में जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में होगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा राजेंद्र ढीमर को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में दिनेश फुटान रायपुर, देव कुमार निषाद दुर्ग, आर.एन. आदित्य महासमुंद, अमरीका निषाद कोरबा, प्रभु मल्लाह मुंगेली एवं विजय ढीमर बेमेतरा की नियुक्ति की गई है