प्रदेशवासियों को जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं, शैलेश नितिन त्रिवेदी ने

रायपुर :- पाठ्य पुस्तक निगम मण्डल के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा देश के विविधता पूर्ण और समावेशी लोकाचार का प्रतीक है। इसका भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व है।