CITY

गर्भवती माताओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलबध

गरियाबंद :- जिला चिकित्सालय गरियाबंद में गर्भवती माताओं की जांच के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ जी.एल. टंडन ने बताया कि गर्भवती माताओं के लिए सोनोग्राफी की निःशुल्क सुविधा प्रत्येक शुक्रवार को प्रारंभ हो गई है। अब गर्भवती माताएं सोनोग्राफी का लाभ ले सकते हैं।