CITY

गरियाबंद ब्रेकिंग : रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

2 जेसीबी, चैन माउंटेन मशीन सील

अवैध भण्डारण पर प्रकरण दर्ज

गरियाबंद :- जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देश पर किया गया है ।

खनिज अधिकारी एफ एल नागेश और मृदुल गुहा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश आज छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम नागझर के सूखा नदी पर एक जेसीबी चैन माउंटेन मशीन तथा गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम कोदोबत्तर के आश्रित ग्राम पंटोरा में एक जेसीबी चैन माउंटेन मशीन को रेत की अवैध उत्खनन व परिवहन में संलग्न पाए जाने के कारण सील कर दिया गया है ।

यह कारवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया है।  गुहा ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

साथ ही रेत के अवैध भंडारण करने पर ग्राम कोपरा, रजकट्टी एवं ग्राम पथरी में प्रकरण दर्ज किया गया है ।

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा है कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार करवाई की जा रही है और आगे भी किया जाएगा । उन्होंने रेत के अवैध भंडारण करते पाए जाने पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।