जिला स्तर पर कलेक्टर सर्वेक्षण समिति के अध्यक्ष होंगे और कलेक्टर द्वारा नांमाकित अन्य पिछड़े वर्गो से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में से जिला कलेक्टर द्वारा एक सदस्य नांमाकित किया जाएगा। सर्वेक्षण समिति में संबंधित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला सांख्यिकी अधिकारी भी सदस्य होंगे। इसी प्रकार नगरीय निकाय क्षेत्रों में सर्वेक्षण समिति में अध्यक्ष संबंधित जिला कलेक्टर ही होंगे। नगर निगम के आयुक्त सदस्य सचिव होंगे।

कलेक्टर द्वारा नांमाकित अन्य पिछड़े वर्ग में नगर पालिका अथवा नगर पंचायतो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य होंगे।