देश में जुलाई में मासिक वर्षा कुल मिलाकर सामान्‍य रहने की संभावना है

नई दिल्ली :- देश में जुलाई में मासिक वर्षा कुल मिलाकर सामान्‍य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि नवीनतम वैश्विक मॉडल के अनुसार ध्रुवीय प्रशांत महासागर पर मौजूदा अल नीनो की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

प्रशांत और हिंद महासागर में सतह के तापमान की स्थिति का भारतीय मॉनसून पर बहुत अधिक प्रभाव पडता है। मौसम विभाग इन महासागरों में सतही स्थितियों पर नजर रख रहा है।