संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्‍त तक

नई दिल्ली :- संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित करने की सिफारिश की है। समिति ने तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए पिछले सप्ताह बैठक की थी। इस सत्र के दौरान सदन में कई विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र के दौरान बीस कार्य दिवस होंगे।

संसद में सदस्यों, उनके परिवारों, और संसद भवन के कर्मियों के अलावा मीडिया कर्मियों के लिए भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।