क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर किया स्वागत

महासमुंद :- कांग्रेस भवन में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों को गुलदस्ता भेंटकर व गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

बुधवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, कांग्रेस के जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल व जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर की विशेष मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग की पहल पर कई लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

जिसमें टोमन सिंह कागजी, किशन नाग, धनेश साहू, शंकर पांडे, दीपक सारथी, बिट्टू साहू, देवंेद्र साहू, समीर यादव, प्रकाश यादव, बादल कहार, धर्मेंद्र भोई, सुनील गोहिल, देव भोई, विजय भोई, चंदन सैनिक, रूपेश निषाद, दुर्गेश निषाद, संजय कहार, सुभाष भोई, खगेश भोई, अनिल भोई, टीकू मन्नाडे, बाबी यादव, अक्कू सेंद्र, लक्ष्मीनाराण ठाकुर, राजू साहू, बबलू भारद्धाज, संतोष मानिकपुरी शामिल हैं।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, प्रमोद चंद्राकर, संजय शर्मा, सोमेश दवे, सुनील शर्मा, हुलासगिरी गोस्वामी, गुरूमीत चावला, विजय साव, हितेश साहू, साधना सिंह ठाकुर, तारा चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, रूपकुमारी ध्रुव आदि मौजूद थे।