टीकाकरण देश के आर्थिक सुधार को आकार देगा–भारतीय रिजर्व बैंक
नई दिल्ली :- भारतीय रिजर्व बैंक ने दोहराया है कि टीकाकरण देश के आर्थिक सुधार को आकार देगा। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में पर्याप्त लचीलापन और मजबूती बुनियादी है जिससे वह महामारी का सामना कर पटरी पर लौटने में सक्षम है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में एक लेख में केन्द्रीय बैंक ने फिर कहा है कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि अर्थव्यवस्था का पटरी पर आना व्यापार में निवेश और उत्पादकता में वृद्धि की मजबूत नींव पर आधारित हो।
रिजर्व बैंक ने अनुमान व्यक्त किया कि स्थायित्व संबंधी विभिन्न चुनौतियों, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन संबंधी चुनौतियों का समाधान करने वाली डिजिटल प्रौद्योगिकी, बायोमेडिकल साइंस और प्रौद्योगिकियों से आने वाले दशक में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
रिजर्व बैंक ने अनुमान व्यक्त किया है कि कोराना महामारी की दूसरी लहर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में करीब दो लाख करोड़ रूपये का समेकित घाटा होगा।
